गुरुवार रात मोहन मरकाम और डॉ. चंदन यादव जाएंगे अंबिकापुर,12 फरवरी को बिलासपुर के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटेंगे रायपुर,दौरा कार्यक्रम जारी

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव 10 फरवरी को अंबिकापुर जाएंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के मुताबिक नेता द्वय गुरुवार रात्रि 9.30 बजे रायपुर से दुर्ग अंबिकापुर एक्सप्रेस से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। 11 फरवरी शुक्रवार को सुबह 7 बजे अंबिकापुर पहुंचकर दोपहर 12 बजे राजमोहिनी देवी हॉल अंबिकापुर में सरगुजा संभागीय डिजिटल सदस्यता अभियान के संबंध में बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि 10.30 बजे अंबिकापुर से अंबिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस से उसलापुर बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। 12 फरवरी शनिवार को सुबह 6.35 बजे उसलापुर पहुंचकर बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन बिलासपुर में बिलासपुर संभागीय डिटिजल सदस्यता अभियान के संबंध में बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5 बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना होंगे। एआईसीसी के डाटा एनालिटिक्स विभाग के संयोजक विशाल मीणा, प्रदेश महामंत्री एवं डिजिटल सदस्यता अभियान के समन्वयक पियुष कोसरे, सह-समन्वयक जयवर्धन बिस्सा, अरूण ताम्रकार, पूर्णचंद पाढ़ी एवं नीरज पांडेय साथ रहेंगे।