ज्योतिषदेशबड़ी खबरें

9 अगस्त राशिफल: सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं ग्रहों के राजा सूर्यदेव, जानिए किस राशि पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर ?

9 अगस्त राशिफल: ग्रहों के राजा सूर्य इसी महीने 16 अगस्त को अपनी राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं. जिसकी वजह से सूर्य सभी 12 राशियों को विशेष प्रभाव देंगे।

मेष – क्रोध पर नियंत्रण रखें। राशि के पांचवें भाव में सूर्य का भ्रमण होने से मेष राशि के जातकों को संतान से सम्बन्धित मामलो में काफी शुभफल मिल सकते हैं।

वृष – जातकों के लिए चतुर्थ भाव का सूर्य भूमि से लाभ दे सकता है। व्यापार या नौकरी के लिए ये एक माह का समय काफी ठीक रह सकता है।सुख साधन बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं।

मिथुन – राशि के तृतीय भाव में स्वराशि सूर्य का गोचर शुभफलदायी रहेगा। भाआर्थिक लाभ की सम्भावना बनी रहेगी। ई बहनों से बिगड़े संबंध बन सकते हैं।

कर्क – पारिवारिक माहौल में उल्लास बना रहेगा। जातकों के लिए सिंह राशि सूर्य का भ्रमण दूसरे भाव में होने से धन लाभ हो सकता है। लेकिन कड़वी भाषा और गुस्से से बात बिगड़ सकती है।

सिंह- पहले भाव का सूर्य काफी सकारात्क प्रभाव लेकर आयेगा। समाज में मान सम्मान बढे़गा। स्वास्थ्य मे सुधार होगा। आर्थिक रूप से भी सिंह राशि का सूर्य काफी लाभ देगा।

9 अगस्त राशिफल:

कन्या- मुकदमेबाजी या अदालती उलझनों से कुछ राहत मिल सकती है।राशि के बारहवें भाव में स्वराशि सूर्य के आने से विदेश या जन्म स्थान से दूर जाने का मौका मिल सकता है।

तुला- एकादश भाव में स्वराशि सूर्य का होना आर्थिक लाभ के प्रबल सकेत दे रहा है। बिगड़े कार्य बनेंगे।तुला राशि के लिए सिंह राशि का सूर्य काफी लाभ लेकर आयेगा।

वृश्चिक- विशेषकर वृश्चिक राशि के राजनेताओं और अधिकारियों के लिए ये एक माह का समय काफी शुभ समाचार ला सकता है। राशि के दशम् भाव में सूर्य, मंगल और शुक्र की स्थिति बड़े सम्मान या लाभ का इशारा है।

धनु- पिता का स्वास्थ्य सुधर सकता है। जातकों के लिए भाग्य भाव का सूर्य भाग्य में बढ़ोतरी करेगा। दूरस्थ यात्राओं से मानसिक तनाव रहेगा। 

मकर- दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है।जातकों के लिए आठवें भाव में स्वराशि सूर्य चिंताएं बढ़ा सकता है, लेकिन अचानक धन लाभ के प्रबल योग रहेंगे ।

कुम्भ- साझेदार से बिगड़े संबंध प्रयास करने से सुधर सकते हैं। जातकों के लिए सातवें भाव में स्वराशि सूर्य के आने से नौकरी के लिए शुभ रहेगा। लेकिन दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

मीन- नौकरी चाहने वालो के लिए ये एक माह का समय काफी शुभ रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कर्ज मुक्ति होने की संभावना भी बनी रहेगी।राशि के जातकों के लिए छठे भाव का सूर्य सामाजिक प्रभाव बढ़ायेगा।

CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें

Nationalन्यूज  Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी  Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube पर  subscribeकरें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button