देशबड़ी खबरें

रांची : तीन दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, आंधी व बारिश के आसार

रांची :  राज्य में साक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा leराज्य के अपर लेबल में प्रवेश कर रही है। आज भी राज्य के कई जिलों में बादल गर्जन के साथ हल्की बारिश होने संभावना है। खासकर दक्षिण तथा उत्तर पूर्वी झारखंड के जिलों में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा राजधानी रांची तथा आसपास के इलाके में आंधी व बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, रांची तथा आसपास के इलाके में अगले चार दिनों तक मौसम बिगड़ा रहेगा। 25 मई तक आंधी व बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

आज भी राज्य के कई जिलों में बादल गर्जन के साथ हल्की बारिश होने संभावना है

प्रदेशवासियों को तेज गर्मी से राहत मिलने का आसार है। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 37.7 तथा न्यूनतम 20.8 डिग्री से. दर्ज किया गया। धूल भरी जोरदार आंधी और गरज के साथ बारिश। राजधानी रांची का मौसम रविवार को अचानक बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए। दिन में ही अंधेरा छा गया। आंधी के साथ बिजली कडक़ने लगी। देखते ही देखते कुछ देर में तेज बारिश शुरू हो गई। 58 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आई आंधी ने रांची समेत कई जिलों में पेड़ों को धराशाई कर दिया। इसी दौरान रामगढ़, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, हजारीबाग, जमशेदपुर में भी बारिश हुई।

सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 37.7 तथा न्यूनतम 20.8 डिग्री से. दर्ज किया गया

जमकर वज्रपात हुआ। इससे चार लोगों की मौत हो गई। पेड़ों के गिरने से बिजली के तारों को भी खासा नुकसान हुआ है जिससे कई जगहों पर घंटों अंधेरा पसरा रहा।वज्रपात का कहर रामगढ़ के गोला के जेहराटोला में वज्रपात से रविवार शाम एक छात्र की मौत हो गई। उधर सिमडेगा के ठेठईटांगर क्षेत्र के जोराम कुम्हारटोली में रविवार की शाम वज्रपात से एक युवक ललित कुल्लू की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी प्रफ्फुलित कुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गई।

इससे चार लोगों की मौत हो गई पेड़ों के गिरने से बिजली के तारों को भी खासा नुकसान हुआ है

वहीं गुमला में के घाघरा प्रखंड के कुसुमटोली में वज्रपात से 12 वर्षीय धनबीर उरांव की मौत हो गई, जबकि एक अन्य परिवार के पांच लोग घायल हो गए। वहीं रांची के एचइसी में बिजली गिरने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई।
मिली राहतकई दिनों से तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। राजधानी रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। करीब दो घंटे हुई बारिश के बाद तापमान में 15 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। शाम छह बजे अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। शाम पांच बजे तक रांची में 4.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button