Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

अस्पताल पहुंचकर मंत्री राजेश अग्रवाल ने जाना विधायक रायमुनि भगत का हाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Upon reaching the hospital, Minister Rajesh Agrawal inquired about the condition of MLA Raimuni Bhagat and wished her a speedy recovery.

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मुलाकात के दौरान मंत्री अग्रवाल ने रायमुनि भगत से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि विधायक जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र की जनता के बीच वापस लौटें।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि रायमुनि भगत जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि हैं। जशपुर क्षेत्र की जनता के लिए उनकी सक्रियता और समर्पण सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधायक शीघ्र स्वस्थ होकर एक बार फिर जनसेवा और क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

मंत्री अग्रवाल ने माता रानी से प्रार्थना करते हुए कहा कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, नई ऊर्जा और दीर्घायु का आशीर्वाद मिले। उन्होंने विश्वास जताया कि विधायक जल्द ही स्वस्थ होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी सहयोग, आत्मीयता और संवेदनशीलता की भावना बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने रायमुनि भगत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और सुखमय जीवन की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें —: