बड़ी खबरेंविदेश

लंदन : ब्रिटेन के स्कूल में टॉप करने वाला भारतीय छात्र गायब

लंदन : ब्रिटेन के किंग हेनरी इंडिपेंडेंट स्कूल में पढऩे वाला 15 वर्षीय भारतीय छात्र अभिमन्यु चौहान बीते शुक्रवार से गायब है। बताया जा रहा है कि उसने एक अभ्यास टेस्ट में कथित रूप से चोरी कर शत-प्रतिशत नंबर हासिल किए थे। इसमें पकड़े जाने के डर से वह कहीं चला गया। अभिमन्यु को आखिरी बार उसकी मां नवनीत ने देखा था। शुक्रवार को वह खुद उसे स्कूल छोडऩे गई थीं।

किंग हेनरी इंडिपेंडेंट स्कूल में पढऩे वाला 15 वर्षीय भारतीय छात्र अभिमन्यु चौहान बीते शुक्रवार से गायब है

पुलिस अधिकारियों ने उसके बारे में जानकारी देते हुए आसपास के लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें अभिमन्यु की तरह दिखने वाला कोई बच्चा दिखाई दे तो वह पुलिस को जरूर सूचित करें। एक सीसीटीवी फुटेज में उसे शहर के एक पेट्रोल पंप के पास बैग लेकर जाते देखा गया है। पुलिस का कहना है कि अभिमन्यु किसी मुसीबत में नहीं है लेकिन वह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बच्चा सुरक्षित है। पुलिस के साथ ही बच्चे के दोस्त, रिश्तेदार और स्कूल प्रशासन भी उसकी खोज में जुटे हैं। अभिमन्यु के पिता वरिंदर चौहान ने कहा, ‘वह कभी ऐसा नहीं करता। अब चार दिन हो गए हैं इसलिए हम अधिक चिंतित हैं। हम बस उसे सुरक्षित वापस लाना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button