रायपुर : राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अफसरों की नवीन पदस्थापना सूची आज सामान्य प्रशासन विभाग से जारी कर दी गई है। इसमें विभिन्न जिलों में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर को अपर कलेक्टर बनाया गया है।
इसमें रायपुर के संयुक्त कलेक्टर जोगेन्द्र नायक को अपर कलेक्टर रायपुर बनाया गया है। इसी तरह सुश्री रेखा बंसवार संयुक्त कलेक्टर मुंगेली को अपर कलेक्टर मुंगेली, मनबोधी राम चेलक अवर सचिव समाज कल्याण विभाग मंत्रालय रायपुर को अपर कलेक्टर जिला कांकेर, बीसी साहू विशेष सहायक महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रभार यथावत रखा गया है। वहीं आलोक कुमार पाउंडेय संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर को अपर कलेक्टर जिला बिलासपुर, अश्वनी देवांगन आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगांव का प्रभार यथावत, प्रकाश कुमार सर्वे संयुक्त कलेक्टर रायगढ़ को अपर कलेक्टर रायगढ़, गजेंद्रे सिंह ठाकुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुकमा का प्रभार यथावत तथा श्रीमती तनुजा सलाम अवर सचिव गृह एवं परिवहन विभाग मंत्रालय को अपर कलेक्टर जिला बालोद पदस्थ करने संबंधी आदेश जारी किया गया है।
Please comment