छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर
रायपुर/मलकानगिरी : 92 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर/मलकानगिरी : छत्तीसगढ़ से सटे ओडिसा के मलकानगिरी पुलिस ने आज 92 किलो गांजा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीणा ने बताया कि चित्रकोंडा दरकोंडा मार्ग पर पुलिस जांच अभियान चला रही थी।
तभी चित्रककोंडा की ओर से सफेद रंग की टाटा इंडिगो को रोका गया। इंडिगो में सवार दो युवकों ने खुद को चंडीगढ़ निवासी बताया। संदिग्ध परिस्थिति लगने पर पुलिस ने वाहन की जांच की। गाड़ी डिक्की में 10 पॉकेट सफेद रंग के प्लास्टिक टेप मैं पैक कियाा 92 किलो गांजा मिला। इसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नाकोटिक्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।