Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

छग में अबतक 521.0 मिमी हुई बारिश

rain in raipur

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाये गये राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक राज्य में 521.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

 राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के अनुसार आज 28 जुलाई को सवेरे रिकार्ड की गई वर्षा की जानकारी के अनुसार सूरजपुर में 7.5 मिमी, बलरामपुर में 10.6 मिमी, जशपुर में 5.4 मिमी, कोरिया में 2.5 मिमी, बलौदाबाजार में 3.7 मिमी, बिलासपुर में 0.6 मिमी तथा रायगढ़ में 4.7 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। कोरबा में 4.8 मिमी, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही में 1.9 मिमी, राजनांदगांव में 0.8 मिमी, बालोद में 2.7 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा में 0.2 मिमी, बस्तर में 3.6 मिमी, कोण्डागांव में 6.6 मिमी, कांकेर जिले में 0.8 मिमी, नारायणपुर में 19.5 मिमी तथा दंतेवाड़ा में 0.3 मिमी औसत वर्षा आज रिकार्ड की गई।

CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें

Nationalन्यूज  Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी  Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube पर  subscribeकरें।