Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

कोरोना की वैक्सीन 2021 से पहले बड़े स्तर पर उपलब्ध नहीं होगी: जर्मनी

vaccine

बर्लिन, जर्मनी के शिक्षा मंत्री अंजा कारलीजेक का कहना है कि कोरोना वायरस का टीका 2021 के मध्य से पहले व्यापक रुप से उपलब्ध नहीं हो पाएगा। सुकारलीजेक ने कहा, हम अभी तक कोरोना का टीका तैयार नहीं कर सके हैं और आने वाले सप्तान में काफी कुछ होना है।

ये भी पढ़ें कोरोना वैक्सीन आने तक बड़े स्टार्स शूटिंग से बनाएंगे दूरी ?

उन्होंने हालांकि कहा कि उन्हें विश्वास है कि कोरोना का टीका जल्द बन जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा पहली प्राथमिकता है और टीका का इस्तमाल तभी होगा जब यह पूरी तरह उम्मीदों पर खरा उतरेगा। अभी तक विश्व स्वास्थ संस्था (डब्ल्यूएचओ) ने करीब 180 टीका निर्माण पंजीकृत किए हैं जिसमें से 35 का मानव परीक्षण भी हुआ है।