सीधी में हैवानियत की हद, विधवा महिला से पहले सामूहिक दुष्कर्म किया, फिर पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला, हालत नाजुक

सीधी : जिले के अमिलिया थानांतर्गत एक महिला के साथ उसी गांव में रहने वाले तीन युवकों ने बेहद घिनौनी वारदात को अंजाम दिया । दरअसल चार साल पहले पति की मौत के बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ झोपड़ी में दुकान चलाकर परिवार पाल रही है। शनिवार रात तीन युवकों ने महिला को आवाज देकर पानी मांगा ।

महिला ने पानी न होने की बात कही तो आरोपी झोपड़ी के टटिए को तोड़कर अंदर घुस गए । इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ दुराचार किया । इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया । पीड़िता को रीवा रैफर कर दिया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है । पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

Advertisement Carousel
Fourth Eye News
Fourth Eye News
Articles: 7256

Leave a Reply