jaganath pahadhiya

राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाडिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

योगी आदित्य नाथ -उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

अशोक गहलोत – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा व बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। पुर्व CM पहाड़िया हमारे बीच से कोविड की वजह से चले गए, उनके निधन से मुझे बेहद आघात पहुंचा है। पूर्व CM पहाड़िया ने मुख्यमंत्री के रूप में, राज्यपाल के रूप में, केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक देश की सेवा की। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे। उनका सदैव मेरे प्रति स्नेह बना रहा। उनका सरल व्यक्तित्व एवं सहज व्यवहार मेरे लिए हमेशा प्रेरणास्पद रहा है।

उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, जिसकी पूर्ति होना संभव नहीं है। गहलोत ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18519

Leave a Reply