कलेक्टर ने चार लोगों को दी अनुकंपा नियुक्ति,2 आवेदकों के परिजनों की कोरोना से हुई थी मौत

रायपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार ने मंगलवार को भू-अभिलेख शाखा के 4 आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की। उल्लेखनीय है कि इसमें से 2 आवेदकों के परिजनों की मृत्यु कोरोना से हुई थी।


जिले में विभाग में 3 आवेदकों से पटवारी पद के लिए आवेदन पत्र प्राप्त हुआ था। दीपक कुमार ठाकुर पिता स्व. योगेन्द्र कुमार ठाकुर निवासी वार्ड क्रमांक 13 शिक्षक नगर अभनपुर, फनेन्द्र सपहा पिता स्व. उत्तम कुमार सपहा निवासी जल गृह मार्ग टिकरापारा और ओम विश्वकर्मा पिता स्व. मनोज कुमार विश्वकर्मा निवासी महामाया निवास मिलेनियम चौक सुंदर नगर को उन्होंने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए 10 दिन के भीतर प्राचार्य पटवारी प्रशिक्षण शाला, गांधी चौक, रायपुर में उपस्थित होने को कहा। इनमें से दीपक कुमार ठाकुर और फनेंद्र सपहा के पिताजी की मृत्यु कोविड-19 से हुई थी।


कलेक्टर ने इसी तरह सहायक ग्रेड-3 के एक पद पर मंजुला वर्मा पति स्व. संतोष कुमार वर्मा निवासी श्याम नगर कॉलोनी तिल्दा जिला रायपुर को कार्यालय कलेक्टर, भू-अभिलेख शाखा में 10 दिवस भीतर अपनी उपस्थिति देने के लिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू भी उपस्थित थी।

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18526

Leave a Reply