कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी, आज मिले मात्र इतने मरीज

दिल्ली। सोमवार को सामने आए आंकड़े में बीते 24 घंटे में 10,229 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं  11,926 लोग रिकवर हुए हैं और 125 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के नए केसों की संख्या रिकवर हुए लोगों के मुकाबले लगातार कम बनी हुई है और इससे एक्टिव मामले भी तेजी से घट रहे हैं।

एक्टिव केसों की संख्या 1,34,096 ही रह गई है, जो बीते डेढ़ साल के निचले स्तर पर है। अब तक देश में कुल 3.38 करोड़ लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी की एक वजह वैक्सीनेशन को भी माना जा रहा है। हाल ही में 110 करोड़ टीकों के लक्ष्य को पार करने के बाद देश में वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है।

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18526

Leave a Reply