झारखंड: नक्सलियों ने रेल पटरी को बम से उड़ाया, रूट की कई ट्रेनें प्रभावित

दिल्ली। माओवादी नेता प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुवा और लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी पर ब्लास्ट कर दिया। इससे हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर परिचालन ठप हो गया। कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोकी गईं। इससे पहले शुक्रवार को देर रात एक बजे टोरी-लातेहार के रेलखंड पटरी उड़ा दी। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। 

दरअसल एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद  नक्सलियों का भारत बंद शुरू कर दिया है। इसे लेकर राज्य की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने टोरी रिचुघुटा डेम स्टेशन का रेलवे ट्रैक उड़ा दिया है। जिसके कारण कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किये गये हैं।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply