खुज्जी विधायक छन्नी साहू एक्टिवा से क्षेत्र के दौरे पर, कल ही वापस की थी सुरक्षा

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक छन्नी चंदू साहू जिन्होंने कल ही अपने पति के खिलाफ एकतरफा कार्यवाही के विरोध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर उन्हें उपलब्ध कराई गई सुरक्षा को वापस कर दिया था । आज वे अपने क्षेत्र के विभिन्न नक्सल प्रभावित गांवों के दौरे पर एक्टिवा से निकलीं । आज के दौरे में वे नक्सल प्रभावित कल्लुबंजारी में जनसम्पर्क, बागरेकसा में जिला पंचायत सदस्य राम छत्री चंद्रवंशी के पुत्र के साथ व शिकारीमहका में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुईं। उनके साथ जिला महिला कांग्रेस की सचिव पुष्पा सिन्हा, एकनाथ सिन्हा, सरपंच कमलेश यादव , विजय साहू व रेवा राम लाडेकर आदि उपस्थित थे। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बिना सुरक्षा के दौरा क्या प्रशासन इसकी अनुमति देगा। वहीं दूसरी ओर एक बात और उभरकर सामने आ रही है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी क्या परिणाम देगी।

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18526

Leave a Reply