भूपेश बघेल ने हिन्दू नववर्ष कैलेंडर का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट की ओर से प्रकाशित हिंदू नववर्ष कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जेके उपाध्याय मैनेजिंग ट्रस्टी अतुल तिवारी और सदस्य उपस्थित थे ।उपाध्याय ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से पहली बार हिन्दू नववर्ष पर आधारित कैलेंडर का निर्माण किया गया है। इसमें तीज-त्यौहारों, तिथियों और शुभ मुहूर्तों का विधिवत उल्लेख किया गया है।

उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि चित्रकूट एवं रावतपुरा धाम में संस्कृत स्कूलों की स्थापना की गई है। विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा के साथ ही निशुल्क भोजन और आवास की सुविधाएं उपलब्ध है। यहां विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ ही भारत की पुरातन संस्कृति एवं समृद्ध परम्पराओं की भी जानकारी दी जाती है ।

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18520

Leave a Reply