छत्तीसगढ़ के दो और नगरीय निकायों में होंगे उपचुनाव, 7 मई तक ली जाएंगी दावा आपत्तियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से राज्य के दो और नगरीय निकायों- नगर पालिक निगम रायगढ़ और सूरजपुर जिले के नगर पंचायत प्रेमनगर के एक-एक वार्ड में उप चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए 1 जनवरी की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन के बाद 7 मई दोपहर 3 बजे तक दावा आपत्तियां प्राप्त की जाएगी।

निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम इस प्रकार है

प्रथम चरण में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति 7 अप्रैल तक, प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए कर्मचारियों का चयन एवं नियुक्ति 8 अप्रैल तक, निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा प्राधिकृत कर्मचारियों का प्रशिक्षण 9 अप्रैल तक तथा भारत निर्वाचन आयोग की 1 जनवरी 2022 की स्थिति में तैयार अद्यतन विधानसभा की निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करने की कार्रवाई 13 अप्रैल तक की जाएगी।


विधानसभा की निर्वाचक नामावली वार्ड वार पृथक कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराने की कार्रवाई 16 अप्रैल तक, प्रचलित परिसीमन के आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली को वार्ड वार एवं भाग वार मार्किंग करने की कार्रवाई 18 अप्रैल 2022 तक, वार्ड वार एवं भागवार चिन्हित निर्वाचकों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से दर्शित वार्ड के संबंधित भाग के अनुभाग में शिफ्ट करने की कार्रवाई 20 अप्रैल तक तथा निर्वाचक नामावली की चेक लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में तैयार करने की कार्रवाई 22 अप्रैल तक पूरी की जाएगी।


चेक लिस्ट की जांच करने एवं त्रुटि सुधार करने की कार्रवाई 23 अप्रैल तक की जाएगी। चेक लिस्ट संशोधन के बाद प्रारूप निर्वाचक नामावली मुद्रण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रदान करने की कार्रवाई 25 अप्रैल तक तथा जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचक नामावली का मुद्रण कराने एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराने की कार्रवाई 27 अप्रैल तक की जाएगी।


द्वितीय चरण में निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावा तथा आपत्तियों को प्राप्त करने की कार्रवाई 29 अप्रैल से होगी। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराने की कार्रवाई 29 अप्रैल को तथा दावा आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय 7 मई को अपराह्न 3:00 बजे तक है।


दावा आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 12 मई है। प्रारूप-क1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 17 मई है। प्रारूप-क1 में प्राप्त दावों का निराकरण करने की अंतिम तिथि 21 मई है। दावा आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरुद्ध अपील निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिन के भीतर की जा सकती है।


परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में तैयार करनेए चेक लिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच कराने तथा पीडीएफ मुद्रण के लिए जिला कार्यालय को सौंपने की कार्रवाई 23 मई तक पूरी की जाएगी। अनुपूरक सूची का मुद्रण कराने और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करने की कार्रवाई 24 मई तक पूरी की जाएगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 25 मई को किया जाएगा।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply