भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया

रायपुर। जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव आज बड़े धूमधाम से मनाया गया। सुबह शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर मालवीय रोड से निकलकर सदर बाजार जैन मंदिर होते हुए सत्ती बाजार तात्या पारा बढ़ाई पारा रामसागर पारा राठौर चौक गुरुनानक चौक होते हुए दादाबाड़ी एमजी रोड पहुंची, वहां पर भगवान का अभिषेक शांतिधारा पूजन की गई जिसमें प्रथम चार इंद्र बनने का सौभाग्य महेंद्र कुमार जी जैन चूड़ी वाला परिवार प्रदीप जी जैन दैनिक विश्व परिवार पुष्पेंद्र जी जीवन लाल जी जैन टैगोर नगर आनंद कुमार अनिल कुमार जैन बाबूलाल टॉकीज परिवार को प्राप्त हुआ।

भगवान को रथ में विराजमान करने का सौभाग्य अनूप जी जैन नगर एवं सारथी का सौभाग्य डॉक्टर देवकुमार जैन को प्राप्त हुआ। आज की शांति धारा संजय दीप्ति अरहंन अनुज्ञा जैन प्रेमी परिवार को मिला उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय नायक जैन एवं सचिव राजेश रज्जन जैन ने बताया की कार्यक्रम सकल जैन समाज की उपस्थिति में सानंद संपन्न हुआ रात्रि में 108 दीपकों से भगवान की आरती और पालना झुलाने का कार्यक्रम बड़े मंदिर जी मालवीय रोड में रखा गया दादाबाड़ी में मुख्य कार्यक्रम वीर भक्ति गीत प्रतियोगिता रात्रि 8:00 बजे से होगी।

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18526

Leave a Reply