यह हैं छग के टॉप 10 क्रिमिनल विधायक,कका के नाम भी दर्ज हैं इतने केसेस

नमस्कार दोस्तों….आपका बहुत स्वागत है। दोस्तों आज हम आपके लिए एक अलग तरह की स्पेशल रिपोर्ट लेकर आए हैं। जिसमें हम आपको बताएंगे कि हमारे प्रदेश के नामचीन विधायक भी अपने राजनीतिक जीवन में कुछ दाग झेल रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में कुछ वरिष्ठ नेताओं से लेकर प्रदेश के मुखिया तक का नाम शामिल है। जो अपने राजनितिक करियर में खुद को सफल तो बना चुके हैं मगर अपने ऊपर आपराधिक मामलों का दंश भी झेलने को मजबूर हैं।
नंबर 10 : विकास उपाध्याय : विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम की विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। विपक्ष में रहते हुए भी इन्होनें कई प्रदर्शन किए और सरकार में रहने के बावजूद भी इनके आक्रामक तेवर नहीं बदले। विकास उपाध्याय पर 12 क्रिमिनल केसेस दर्ज हैं। और उनपर कुल 3 लाख 16 हज़ार 969 रुपए की देनदारी है।
नम्बर 9 : जयसिंह अग्रवाल : कोरबा से कांग्रेस विधायक जयसिंह अग्रवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। जयसिंह अग्रवाल पर विकास उपाध्याय कि तरह 12 क्रिमिनल केसेस दर्ज हैं। उनके ऊपर 7 लाख 19 हज़ार 142 रुपए की देनदारी है।
नंबर 8 : आशीष कुमार छाबड़ा : कांग्रेस से ताल्लुक रखने वाले आशीष कुमार छाबड़ा हमारे प्रदेश के युवा नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में आशीष छाबड़ा छत्तीसगढ़ के बेमेतरा विधानसभा सीट से विधायक हैं। आशीष कुमार छाबड़ा के नाम पर कुल 10 क्रिमिनल केसेस रेजिस्टर्ड हैं।
नंबर 7 : देवेंद्र सिंह यादव : देवेंद्र कुमार यादव के नाम पर प्रदेश के सबसे युवा महापौर होने का खिताब दर्ज है। देवेंद्र यादव कांग्रेस पार्टी से आते हैं वो भिलाई नगर निगम के महापौर रह चुके हैं अब वर्तमान में इसी विधानसभा सीट से विधायक भी हैं। मगर उपलब्धियों के बावजूद देवेंद्र यादव का राजनीती करियर दागी रहा है। उनपर कुल 9 अलग-अलग तरह के मामलों में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
नंबर 6 : शैलेश पांडेय : शैलेश पांडेय अपने राजनितिक करियर का पहला ही चुनाव जीतकर बिलासपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। शैलेश पांडेय कांग्रेस से हैं। उनसे जुड़े विवाद पर हमने पहले भी एक स्पेशल स्टोरी बना रखी है जिसे आप ऊपर आई बटन क्लिक करके देख सकते हैं। बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय पर 2 क्रिमिनल केसेस दर्ज किए गए हैं।
नंबर 5 : सत्यनारायण शर्मा : राजधानी रायपुर की ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता सत्यनारायण शर्मा उर्फ़ सत्तू भैया पर कुल 2 आपराधिक मामलों में केस किया गया है। सत्यनारायण शर्मा के राजनितिक जीवन पर हमारी स्पेशल स्टोरी आप ऊपर आई बटन पर क्लिक करके देख सकते हैं।
नंबर 4 :संत राम नेताम : बस्तर संभाग के केशकाल से कांग्रेस विधायक संत राम नेताम पर पुलिस रिकॉर्ड में 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हलाकि संतराम नेताम सुर्ख़ियों में अब कम ही नज़र आते हैं।
नंबर 3 : अमरजीत भगत : अमरजीत भगत वर्तमान प्रदेश सरकार में खाद्य मंत्री और छत्तीसगढ़ की सीतापुर सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। पुलिस रिकॉर्ड की जानकारी में अमरजीत भगत के नाम पर कुल 1 क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है।
नंबर 2 : मोहन मरकाम : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष और कोंडागांव से विधायक मोहन मरकाम के नाम 1 आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। उनके राजनीतिक जीवन पर भी अगर आप कोई स्पेशल रिपोर्ट देखना चाहते हैं तो अपनी राय हम तक कमेंट बॉक्स के माध्यम से ज़रूर पहुंचाएं।
नंबर 1 : सीएम भूपेश बघेल : प्रदेश सरकार के मुखिया हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपने राजनैतिक जीवन को दागी होने से बचा नहीं पाए। भूपेश बघेल पाटन विधानसभा से विधायक हैं। कका पर 2 क्रिमिनल केस दर्ज हैं। और सीएम होने के बावजूद यह आपराधिक मामले उनका पीछा नहीं छोड़ पाए हैं।
तो दोस्तों, इस टॉप-10 की लिस्ट में हमारे प्रदेश की नामचीन राजनेताओं का नाम भी शामिल है। इसे आप किस नज़रिए से देखते हैं ?