छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
पीएम आवास पर सियासत का ‘गंदा खेल’! 3.65 लाख मकानों की सौगात पर आपस में भिड़े दिग्गज!

केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के गरीबों के लिए 3.65 लाख अतिरिक्त पीएम आवासों की मंजूरी और 2 लाख घरों के गृह प्रवेश का ऐलान होते ही राजनीति के अखाड़े में लाठियां भांजी जाने लगी हैं।
गरीबों के सिर पर छत बनने की इस खुशी में भी सत्ता पक्ष और विपक्ष क्रेडिट लेने के लिए एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने पर आमादा हैं। एक तरफ जहां सरकार इसे अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि बता रही है, वहीं विपक्ष इसे पिछले रुकी हुई किश्तों और भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का पैंतरा बताकर तीखे सवाल दाग रहा है। गरीबों के नाम पर राजनीति रोटियां सेकने की इस होड़ ने जनहित के मुद्दों को मजाक बनाकर रख दिया है।
मकान मिलने की आस लगाए बैठे गरीब जनता को इस गंदी राजनीति से कोई मतलब नहीं, पर कुर्सी पर बैठे आकाओं को बस अपने वोट बैंक का चश्मा चढ़ाकर हर मुद्दे को भुनाना आता है।




