बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

आमिर खान से अफेयर की खबरों पर दंगल गर्ल फातिमा ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म दंगल से बॉलिवुड में ग्रैंड डेब्यू करने वालीं फातिमा सना शेख और आमिर खान के अफेयर की खबरें काफी वक्त से चर्चा में है। वैसे तो इस मामले पर दोनों ही स्टार्स ने कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन हाल ही में फातिमा ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी।एक इंटरव्यू में जब फातिमा से आमिर से बढ़ रही नजदीकियों और अफेयर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा,यह बहुत अजीब बात है। एक बार मेरी मां टीवी देख रही थीं और उन्होंने मुझे दिखाया कि मेरी फोटो टीवी पर आ रही थी। चैनल पर जिस तरह की खबर चल रही थी उसे देखकर मैं काफी डिस्टर्ब हो गई। उस समय मुझे लगा कि पहले मुझे खुद को समझाने की जरूरत है। लेकिन अब मुझे ऐसा महसूस नहीं होता। अब मुझे दूसरों को समझाने की जरूरत महसूस नहीं होती। मुझे लगता है कि आप जो भी करेंगे लोग आपके बारे में जरूर बोलेंगे। लोगों का काम है बोलना वे बोलेंगे। लेकिन उससे मुझे प्रभावित नहीं होना है।

ये खबर भी पढ़ें – हॉलीवुड फिल्म के रीमेक में काम करेंगे आमिर खान!

बता दें कि फातिका का नाम आमिर के अलावा उनके ऑनस्क्रीन भाई का किरदार निभाने वाले आपारशक्ति के साथ भी जुड़ चुका है। इस पर फातिमा ने कहा वे दोनों बहुत ही स्पेशल लोग हैं। मुझे उनके साथ किसी तरह के लिंक अप्स की खबरों से प्रभावित होने की कोई जरूरत नहीं है। आपको मालूम ही होगा कि फातिमा आमिर की फिल्म दंगल और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आ चुकी हैं। खबरों की मानें तो आमिर जल्द ही एक नई फिल्म बनाने वाले हैं जिसमें फातिमा बतौर ऐक्ट्रेस नजर आने वाली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button