छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

शारदा विहार रेलवे फाटक पर 1 माह तक आवागमन रहेगा बंद


कोरबा

  • नगर पालिक निगम द्वारा दूषित जल प्रवाह हेतु बुधिया आटो से रेलवे ब्रिज तक किए जा रहे आरसीसी नाला निर्माण के तहत शारदा विहार रेलवे फाटक के समीप बाक्स कलवर्ट का निर्माण किया जाना हैं, जिसके परिणाम स्वरूप 4 जनवरी से आगामी 1 माह तक के लिए शारदा विहार रेलवे फाटक से आवागमन अस्थाई रूप से बंद रहेगा।
  • निगम के कार्यपालन अभियंता ग्यास अहमद ने बताया कि बुधिया आटो टी.पी.नगर कोरबा से रेलवे ब्रिज तक दूषित जलप्रवाह हेतु आर.सी.सी. नाला निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
  • उक्त नाला निर्माण कार्य के मध्य शारदा विहार रेलवे फाटक के समीप बाक्स कलवर्ट का निर्माण कार्य कराया जाना हैं।
  • 1 माह तक के लिए शारदा विहार रेलवे फाटक से आवागमन अस्थाई रूप से बंद रहने के कारण आमनागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए निगम ने खेद व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button