तकनीकी क्रांति का नया अध्याय: भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, एक्सिस बैंक के साथ मजबूत साझेदारी से डिजिटल इंडिया को मिली नई रफ्तार!

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर रहे भारत के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है। वैश्विक टेक दिग्गज एप्पल ने भारत में आधिकारिक तौर पर अपनी प्रीमियम भुगतान सेवा ‘Apple Pay’ लॉन्च कर दी है।
शुरुआती चरण में एक्सिस बैंक के वीजा और मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड्स को इसके साथ इंटीग्रेट किया गया है, जिसके जरिए आईफोन और एप्पल वॉच यूजर्स बिना किसी झंझट के सुरक्षित और संपर्क रहित (contactless) भुगतान कर सकेंगे। भारत का फिनटेक मार्केट आज दुनिया में सबसे सुरक्षित और तेजी से बढ़ता मार्केट है, और एप्पल का यह कदम भारत के विशाल और पारदर्शी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का लोहा मानता है।
भारत अब सिर्फ तकनीक का उपभोग करने वाला देश नहीं रहा, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियां भारत के बाजारों में पैर जमाने के लिए आतुर हैं। डिजिटल क्रांति में भारत का दबदबा अटूट है।
ये खबर भी पढ़ें —:



