देश
एक दिन में 2.33 लाख कोरोना मरीज मिले, 1338 की मौत हुई और 1.22 लाख लोग ठीक हुए
कोरोनावायरस ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। शुक्रवार को पहली बार ऐसा हुआ जब एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 2 लाख 33 हजार 757 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 1 लाख 22 हजार 839 मरीज रिकवर भी हुए। पूरे देश में अब तक 1.45 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। ये आंकड़ा आज शाम तक डेढ़ करोड़ के पार हो जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच, देश के 12 राज्यों में मेडिकल ऑक्सीजन का संकट गहराता जा रहा है। ऑक्सीजन की कमी के चलते लोग दम तोड़ते जा रहे हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्र सरकार की एम्पॉवर्ड ग्रुप ने इमरजेंसी मीटिंग की। एम्पॉवर्ड ग्रुप की बैठक में मेडिकल इक्यूपमेंट्स की कमी समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
ये खबर भी पढ़ें – क्या Corona के कारण JEE Main की परीक्षा टलेगी ? जानिये यहां