देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

अभिजीत बनर्जी को मिले नोबल प्राइज पर स्वरा भास्कर का ये रहा रिएक्शन

नई दिल्ली: 

भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी (Abhijit Banerjee) को 2019 के लिए अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार (Nobel prize) दिए जाने का ऐलान हुआ है. अभिजीत बनर्जी के साथ यह इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार फ्रांस की एस्थर डुफ्लो और अमेरिका के माइकल क्रेमर को भी संयुक्त रूप से दिया गया है. अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार ‘वैश्विक स्तर पर गरीबी उन्मूलन’ के लिए किए गए कार्यों के लिए दिया गया गया है. अभिजीत बनर्जी (Abhijit Banerjee) को नोबेल पुरस्कार मिलने पर बॉलीवुड से भी बधाई संदेश आ रहे हैं, और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है.  स्वरा भास्कर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है.

अभिजीत बनर्जी (Abhijit Banerjee) को मिले 2019 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (Nobel prize) मिलने पर स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने ट्वीट में लिखा हैः ‘इकोनॉमिक्स में 2019 के नोबेल पुरस्कार के लिए बधाई अभिजीत बनर्जी. भारत के लिए गर्व करने का पल. अब क्या करें लेकिन यह बताना जरूरी है कि वे JNU के पूर्व छात्र (अन्य बातों के अलावा) हैं.’ स्वरा भास्कर खुद भी जेएनयू से रह चुकी हैं, और इस तरह उनका यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button