आईएनएस त्रिशूल की स्पेन में दहाड़: भूमध्य सागर में भारतीय नौसेना की शक्तिशाली एंट्री से दुनिया हैरान

समुद्र की लहरों पर भारत का दबदबा दिन-ब-दिन मजबूत होता जा रहा है। भारतीय नौसेना का फ्रंटलाइन स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी तैनाती के तहत स्पेन के वालेंसिया बंदरगाह पर पहुंच चुका है। फ्रांस के साथ सफल ‘वरुण’ युद्धाभ्यास पूरा करने के बाद यूरोपीय जलक्षेत्र में भारतीय युद्धपोत की यह उपस्थिति भारत की बढ़ती वैश्विक सैन्य शक्ति का सीधा प्रमाण है।
आईएनएस त्रिशूल की यह तैनाती इस बात का साफ संकेत है कि भारत अब केवल अपने समुद्री तटों की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के महासागरों में शांति और शक्ति संतुलन स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। स्पेनिश नौसेना के साथ यह युद्धाभ्यास और रणनीतिक साझेदारी वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते रुतबे की गवाही देती है।
भारतीय नौसेना की इस आक्रामक और साहसिक तैनाती से यह स्पष्ट है कि हिंद-प्रशांत से लेकर भूमध्य सागर तक भारत का दबदबा कायम हो चुका है। दुनिया की महाशक्तियां भी अब भारतीय नौसेना के इस शौर्य और पराक्रम को नमन कर रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें —:



