नई दिल्ली, 19 नवंबर 2026: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और पार्टी के प्रमुख विभागों के लिए नई नियुक्तियां और फेरबदल किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने 19 नवंबर 2026 को एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कुल 81 नेताओं को AICC सचिव नियुक्त/पुनर्नियुक्त करने की घोषणा की। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय और प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी
नई सूची के तहत कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से दो नेताओं— प्रणव झा और गौरव पांधी को जोड़ा गया है। वहीं, पार्टी के संचार, प्रचार और मीडिया (सोशल और डिजिटल मीडिया सहित) विभाग की जिम्मेदारी डॉ. विनीत पुनिया और रुचिरा चतुर्वेदी को सौंपी गई है।
प्रशासनिक और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भी सचिव नियुक्त किए गए हैं:
- संयुक्त कोषाध्यक्ष (संपत्ति एवं परिसंपत्तियां): नीलेश पटेल और नितिन कुंभलकर
- प्रशासन (Administration): सुशांत मिश्रा और मनोज त्यागी
- प्रशिक्षण एवं संदेश (Training, Sandesh): संतोष कोलकुंडा
- इंडियन ओवरसीज कांग्रेस और विदेश मामले: डॉ. आरती कृष्णा
ये खबर भी पढ़ें – धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
प्रमुख राज्यों में नियुक्त AICC सचिवों की सूची
पार्टी ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 6 सचिव नियुक्त किए हैं। प्रमुख राज्यों की सूची इस प्रकार है:
- उत्तर प्रदेश (6): अभिषेक दत्त, वरुण चौधरी, कुणाल चौधरी, जगदीश चंद्र जांगिड़, अब्दुल हन्नान और संजीव आर्य।
- राजस्थान (4): विश्व विजय सिंह, पोरलाक खार्ते, डॉ. पलक वर्मा और मनोज बागरी।
- मध्य प्रदेश (4): श्रीमती नीतू वर्मा सोइन, पाल भाई अंबालिया, डॉ. अजय कुमार पासवान और ओमवीर यादव।
- महाराष्ट्र (4): यू.बी. वेंकटेश, श्रीमती रेहाना रियाज चिश्ती, एफ.एच. जक्कप्पनवर और योगेंद्र योगी।
- गुजरात (4): रामकिशन ओझा, श्रीमती सुभाषिनी यादव, हेम सिंह शेखावत और नरेश ठाकुर।
- कर्नाटक (4): नेट्टा डिसूजा, मोहन जोशी, सैयद अजमतुल्लाह हुसैनी और एडवोकेट एस. सरथ।
- पंजाब (4): हिना कावरे, रवींद्र दलवी, सूरज सिंह ठाकुर और डॉ. राज कुमार मौर्य।
- बिहार (3): प्रदीप नरवाल, प्रो. प्रकाश सोनावणे और महबूब पाशा।
- असम (3): मनोज चौहान, बॉबी भगत और इफ्तेखार अहमद।
- उत्तराखंड (3): मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा और भीम कुमार।
- पश्चिम बंगाल (3): अब्दुल खालिक, देबाशीष पटनायक और गुंजन पटेल।
- हरियाणा (2): दीपक राठौर और सुनील अहिरे।
- छत्तीसगढ़ (2): जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह।
- झारखंड (2): भूपेंद्र मरावी और अवनीश काजला।
- तेलंगाना (2): सचिन सावंत और साइमन एलेक्स।
- ओडिशा (2): जेट्टी कुसुम कुमार और पूर्णचंद्र पाढ़ी।
- दिल्ली (1): दानिश अबरार।
अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिम्मेदारी
- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: धीरज गुर्जर और सुशील कुमार पासी।
- हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़: कमल कांत शर्मा और डॉ. राहुल राजभर।
- केरल और लक्षद्वीप: मयूरा एस. जयकुमार और गणेश कुमार यादव।
- तमिलनाडु और पुडुचेरी: निवेदिथ अल्वा, जंगा गौतम और वेंकटेश्वर।
- आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह: सेंथमिल अरासु और वी. शंकर।
- गोवा, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव: डॉ. अंजलि निंबालकर।
- मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश: अनिल ए. थॉमस, सुशांत चक्रवर्ती और जेनब चंदेल।
- मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड: सजारिता लैटफ्लांग, अमित बावा सैनी और डूंगर राम गेदर।

“इधर कांग्रेस की इन नियुक्तियों पर छत्तीसगढ़ से भाजपा के सांसद और प्रदेश प्रवक्ता संतोष पांडे ने तंज कसते हुए शायराना अंदाज में हमला किया है और कहा है कि छत्तीसगढ़ से तीन प्रभारी सचिवों की छुट्टी कर दी गई है।”













Leave a Reply