ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-III को केंद्रीय कैबिनेट की हरी झंडी: भारत बनेगा क्लीन एनर्जी का ग्लोबल सुपरपावर

ऊर्जा के क्षेत्र में भारत ने अपनी आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व का लोहा मनवाते हुए ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-III (GEC-III) परियोजना को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल का यह बड़ा फैसला भारत के अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन सिस्टम (InSTS) को पूरी तरह से आधुनिक बनाने और नवीकरणीय ऊर्जा की क्षमता को नया आयाम देने जा रहा है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के जरिए देश के कोने-कोने तक सौर और पवन ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। जहां पश्चिमी देश आज भी ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं, वहीं भारत अपने दूरदर्शी नेतृत्व के दम पर हरित ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रहा है।
यह कदम साबित करता है कि आर्थिक और औद्योगिक मोर्चे पर भारत अब किसी पर निर्भर नहीं है, बल्कि टिकाऊ और मजबूत भविष्य की नींव खुद अपने हाथों से लिख रहा है।
ये खबर भी पढ़ें —:


