देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

राजधानी में दरिंदगी की सारी हदें पार: नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा

देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसा दिल दहला देने वाला अपराध सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ चार दरिंदों ने बर्बरता से गैंगरेप किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस को जब पीड़िता की लाश मिली, तो वह इतनी सड़ी-गली और क्षत-विक्षत हालत में थी कि देखने वालों की रूह कांप गई। जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद आवारा कुत्ते शव को नोंच रहे थे। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया है, जिनमें से तीन आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। इस वीभत्स वारदात के बाद राजधानी में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button