देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

राजस्थान में PM मोदी के जन्मदिन पर फरमान! छात्रों को जबरन जुटाने पर सड़क पर उतरा विपक्ष

राजस्थान की राजनीति में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब राज्य सरकार ने कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से जुड़े अभियानों में छात्रों की अनिवार्य भागीदारी का आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के सामने आते ही विपक्षी पार्टी कांग्रेस और कई सामाजिक संगठन आगबबूला हो गए।

विपक्ष ने आरोप लगाया कि शैक्षणिक संस्थानों का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार और चाटुकारिता के लिए किया जा रहा है। नागरिक अधिकार संगठनों (PUCL) ने इसे तानाशाही रवैया बताते हुए कहा कि छात्रों के स्वतंत्र चिंतन पर प्रहार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, प्रशासन ने इसे केवल जनसेवा और सुशासन के प्रति जागरूकता फैलाने का माध्यम बताते हुए अपने फैसले का बचाव किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button