Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

नइदिल्ली : ममता करेंगी विपक्षी नेताओं से मुलाकात

लोकसभा चुनाव 2019 की रणनीति पर चर्चा करेंगी

नयी दिल्ली :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी आज यहां विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव 2019 की रणनीति पर चर्चा करेंगी।
तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार बनर्जी आज रात यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद यादव द्वारा आयोजित भोज में हिस्सा लेंगी। सुश्री बनर्जी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकती हैं लेकिन यह बैठक कमोबेश एक शिष्टाचार बैठक ही होगी। गौरतलब है कि सुश्री बनर्जी ने इसी महीने की शुरुआत में श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा आयोजित 19 विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा नहीं लिया था लेकिन अपने प्रतिनिधि के रूप में सुदीप बंदोपाध्याय को इसके लिए नामांकित किया था।