Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

चलती कार पर 3 युवतियों का खतरनाक स्टंट! बोनट पर लेटी एक, दरवाजों पर लटककर किया डांस

Dangerous stunt by 3 young women on a moving car! One lay on the bonnet, while others danced while hanging onto the doors.

कोरबा में सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून तीन युवतियों को भारी पड़ता नजर आ रहा है। नवरात्रि के गरबा उत्सव के बीच तीन युवतियों ने चलती कार पर ऐसा खतरनाक स्टंट किया कि वीडियो सामने आते ही मामला चर्चा में आ गया। किसी ने कार के बोनट को अपना ठिकाना बनाया, तो कोई दरवाजों पर लटककर डांस करती नजर आई। अब इस मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत रविशंकर नगर का है। यहां नवरात्रि के दौरान सड़कों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। इसी बीच एक काले रंग की कार पर तीन युवतियों की स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती कार के बोनट पर एक युवती लेटी हुई है, जबकि दो अन्य युवतियां कार के दोनों तरफ के दरवाजों पर लटककर डांस कर रही हैं। तीनों इस दौरान बेखौफ होकर रील शूट करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को ‘जस्ट चील चील चील’ गाने पर तैयार कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

वीडियो के साथ युवतियों ने कैप्शन भी लिखा- ‘फ्रीडम उसी को मिलती है, जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो।’ वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हरकत पर नाराजगी जताई। कई लोगों ने इसे मनोरंजन के नाम पर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाला खतरनाक कदम बताया।

नंबर से पहचान, कार मालिक पर FIR

वीडियो में कार का नंबर CG 12 BV 6007 दिखाई दे रहा है। इसी नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान कर उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि रविशंकर नगर में एक काले रंग की चलती कार के बोनट और दोनों दरवाजों पर तीन युवतियां बैठी और लटकी हुई थीं। इस तरह वाहन चलाकर लोगों की जान को खतरे में डाला जा रहा था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। संबंधित युवतियों के खिलाफ भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

रील और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की चाहत में किया गया यह स्टंट अब कानूनी कार्रवाई की वजह बन गया है। सवाल यह है कि आखिर कुछ सेकंड की वायरल रील के लिए सड़क पर अपनी और दूसरों की जिंदगी दांव पर लगाना कितना सही है?

ये खबर भी पढ़ें —: