देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

बडगाम में लश्कर का खूंखार कमांडर हाशिम मूसा ढेर, सुरक्षाबलों ने रातभर चले एनकाउंटर में लिया हिसाब!

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ‘ऑपरेशन कोरागो’ ने पाकिस्तान पोषित आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। बडगाम के जंगलों में रातभर चले भयंकर एनकाउंटर के बाद लश्कर-ए-तैयबा के सबसे खतरनाक और वांछित आतंकी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

घाटी में शांति भंग करने और मासूमों की जान लेने की फिराक में बैठे आतंकियों को भारत के वीर जवानों ने माकूल जवाब दिया है। खुफिया जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया था। खुद को घिरता देख मूसा ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी, लेकिन भारतीय सेना के सटीक निशाने और आक्रामक रुख के आगे उसकी एक न चली। घटना स्थल से भारी मात्रा में विदेशी हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

यह कार्रवाई दुनिया के सामने भारत के उस अटल संकल्प का सबूत है कि हमारी सरजमीं पर आंख उठाने वाले हर देशविरोधी तत्व को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। आतंकवाद पर भारत का यह प्रचंड प्रहार जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें —:

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button