यूक्रेन पर रूस का ‘प्रलयंकारी’ हमला! कीव पर मिसाइलों की बारिश, कांप उठी पश्चिमी दुनिया!

रूस-यूक्रेन जंग अब बिना किसी रहम के खूनी मोड़ पर पहुंच चुकी है। आज तड़के रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ऐसा हमला बोला कि पूरा शहर साइरनों की चीखों और धमाकों के धुएं से पट गया। व्लादिमीर पुतिन के इस आक्रामक तेवर ने नाटो (NATO) और पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है।
रूस ने कीव के रिहाइशी इलाकों पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार कर दी। इस हमले में कई इमारतें जमींदोज हो गईं, एक 14 साल के मासूम बच्चे समेत 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 46 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए। यूक्रेन का हवाई सुरक्षा तंत्र रूसी मिसाइलों के आगे पूरी तरह ध्वस्त नजर आया। पश्चिमी देशों द्वारा दिए गए हथियार भी इस भारी तबाही को रोकने में नाकाम साबित हुए।
पश्चिमी देश इस युद्ध में अपनी नाकामी छुपाने के लिए चाहे जितनी पैंतरेबाजी कर लें, लेकिन भारत की शांति और कूटनीति की नीति आज भी प्रासंगिक है। भारत ने बार-बार दुनिया को जताया है कि समस्याओं का समाधान जंग के मैदान में नहीं, बल्कि बातचीत की मेज पर ही संभव है।
ये खबर भी पढ़ें —:




