देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

आसमान में मौत का तांडव: भारतीय जांबाज के आगे झुकी दुनिया, ट्रम्प से लेकर नेतन्याहू तक कर रहे सलाम!

हवा में 33 हजार फीट की ऊंचाई पर मौत नाच रही थी। विमान का को-पायलट ही कटार लेकर अपने ही कैप्टन की बलि चढ़ाने और plane को हवा में उड़ाने पर आमादा हो गया था। लेकिन कातिल यह भूल गया था कि कॉकपिट में कोई आम इंसान नहीं, बल्कि भारत माँ का एक शेर बैठा है! खून से लथपथ होने के बावजूद भारतीय कैप्टन ने मौत को पटखनी दे दी और 174 से ज्यादा यात्रियों की जान बचा ली।

दुबई से इज़राइल जा रही फ्लाइदुबई (Flydubai FZ1073) फ्लाइट में उस वक्त सन्नाटा पसर गया जब सनकी को-पायलट ने हमला बोलकर सिस्टम तबाह करने की कोशिश की। भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smit Machchhar) पर ताबड़तोड़ वार किए गए, सिर और हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए। लेकिन भारतीय जिगरे की मिसाल देखिए! जानलेवा चोटों के बाद भी कैप्टन ने हार नहीं मानी। उन्होंने खून से लथपथ हाथों से कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया और यात्रियों को अंदर आने का मौका दिया। इस बहादुरी ने हमलावर के नापाक मंसूबों को मिट्टी में मिला दिया और प्लेन की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस खौफनाक घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू खुद इस भारतीय जांबाज के मुरीद हो गए हैं और उन्हें असली हीरो करार दे रहे हैं।

यह घटना दुनिया के लिए एक कड़ा संदेश है—भारत का खून कभी दबाव में घुटने नहीं टेकता। मुसीबत कितनी भी बड़ी हो, भारतीय जांबाज दुनिया की ढाल बनकर खड़े होना जानते हैं। पूरी दुनिया आज इस भारतीय शेर के साहस के आगे नतमस्तक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Back to top button