छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

श्रम मंत्री देवांगन ने एक लाख 28 हजार से अधिक श्रमिकों के बैंक खाते में 74.44 करोड़ रूपए अंतरित किए

रायपुर। श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कल नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल कार्यालय में एक लाख 28 हजार 791 श्रमिकों के बैंक खाते में 74 करोड़ 44 लाख 14 हजार 415 रूपए डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। इनमें छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्गण कर्मकार कल्याण मंडल के एक लाख 14 हजार 902 श्रमिकों को 53 करोड़ 43 लाख 74 हजार 915 रूपए एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत 13 हजार 889 श्रमिकों को 21 करोड़ 39 हजार 500 रूपए शामिल है।

श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्रम विभाग के तीनों मंडल-छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, संगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल एवं श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। इसी का परिणाम है कि बीते सवा साल में श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग 500 करोड़ रूपए अंतरित किये जा चुके हैं।

श्रम मंत्री श्री देवांगन ने छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत-असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना के तहत 6391 हितग्राहियों को 12 करोड़ 78 लाख 20 हजार रूपए, असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 740 श्रमिकों को 7 करोड़ 40 लाख रूपए, असंगठित कर्मकार छात्रावृत्ति योजना के अंतर्गत 5905 श्रमिक परिवार के बच्चों को 55 लाख 53 हजार 500 रूपए, सफाई कर्मकार हेतु आवश्यक उपकरण सहायता योजना के 816 हितग्राहियों को 8 लाख 16 हजार रूपए, ई-रिक्शा सहायता योजना के 74 हितग्राहियों को 17 लाख रूपए, मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार गंभीर बीमारी चिकित्सा सहायता योजना के 3 हितग्राहियों को एक लाख 50 हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए गए।

ज्ञातव्य है कि श्रम विभाग के तीनों मंडल के अंतर्गत श्रमिकों के हित में विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। इसमें मिनीमाता जतन योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना संचालित की जा रही है।

इस अवसर पर सचिव सह श्रमायुक्त श्रीमती अलरमेल मंगई डी छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल के सचिव गिरिश कुमार रामटेके अपर आयुक्त श्रम द्वय श्री एस. एल. जांगड़े एवं श्रीमति सविता मिश्रा सहित श्रमिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button