छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

ध्वजारोहण के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, कलेक्टर ने दिए एकजुटता और ईमानदारी के संदेश

रायपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह दिन हमें राष्ट्रीय कर्तव्यों की याद दिलाता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि आज़ादी अनगिनत बलिदानों और संघर्षों की देन है, और इसे बनाए रखना हम सभी की ज़िम्मेदारी है। राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है जब हम ईमानदारी, निष्ठा और एकजुटता से कार्य करें।

कलेक्टर ने अपने शासकीय आवास पर भी ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और डाईट के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button