The fortunes of farmers are shining in the light of the Silver Festival in Chhattisgarh, Solar Sujala Yojana has become a boon

छत्तीसगढ़ में रजत महोत्सव की रौशनी में चमक रही है किसानों की किस्मत, सौर सुजला योजना बनी वरदान

रायपुर। छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रजत जयंती मना रहा है। इन वर्षों में प्रदेश ने कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। किसानों की खुशहाली और स्थायी सिंचाई सुविधा की दिशा में सौर सुजला योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम साल्ही के किसान अमृत सिंह इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं। पहले बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण सिंचाई में दिक्कतें आती थीं, जिससे फसल उत्पादन भी प्रभावित होता था। लेकिन सौर सुजला योजना ने उनकी किस्मत बदल दी है।

अब अमृत सिंह सालभर खेती कर पा रहे हैं। धान के साथ सब्जियों की खेती ने उनकी आमदनी में उल्लेखनीय इजाफा किया है। सतत सिंचाई सुविधा से उनकी फसलें बेहतर हो रही हैं और उत्पादन भी दोगुना हो गया है।

उनका मानना है कि यह योजना किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे न सिर्फ उनकी आय बढ़ी है, बल्कि कृषि लागत में भी कमी आई है। आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदमों के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

सौर सुजला योजना से प्रदेश के हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। यह योजना उन्हें स्थायी सिंचाई सुविधा देकर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही है।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply