Organized 'Women Wellness Walk' dedicated to women's health and empowerment

महिलाओं की सेहत और सशक्तिकरण को समर्पित ‘वूमेन वेलनेस वॉक’ का आयोजन

रायपुर। जिले में “स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत आज महिला स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखकर ‘वूमेन वेलनेस वॉक’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के नेतृत्व में हुई, जहाँ उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों और महिलाओं को स्वस्थ रहने और परिवार को सशक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

इस आयोजन में महिलाओं ने लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय की। वॉक का आरंभ दत्तात्रेय गार्डन से होकर रानी दुर्गावती चौक, तिराहा चौक, सारबहरा जोगीडोंगरी, अनीश चौक होते हुए मड़ना स्थित महफिल रेस्टोरेंट तक हुआ। पूरे मार्ग में महिलाओं में उत्साह और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की झलक दिखाई दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य यह संदेश देना था कि एक स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार की नींव होती है, और इसके लिए महिलाओं का अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना अत्यंत आवश्यक है।

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की शपथ भी इस अवसर पर दिलाई गई। कलेक्टर मंडावी ने कहा कि देश की युवा शक्ति समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, ऐसे में युवाओं को नशा मुक्त भारत से जुड़कर एक समर्थ और जागरूक राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

इस प्रेरणास्पद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहीं।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply