छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, सांसद रूपकुमारी चौधरी, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, आईजी अमरेश मिश्रा, संभागायुक्त महादेव कावरे और कलेक्टर गौरव सिंह भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि 4 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button