छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

बोड़ला के महराजपुर केंद्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में उत्साह

कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड स्थित महराजपुर धान उपार्जन केंद्र में आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महापर्व की औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने परंपरागत रूप से तौल यंत्रों की पूजा-अर्चना की, किसानों का तिलक कर उनका स्वागत किया और श्रीफल भेंट किया। खरीदी प्रक्रिया का आरंभ कर किसानों का उत्साह बढ़ाया गया।

इस दौरान ग्राम कांपा के किसान भगत कौशिक से 36 क्विंटल धान का विक्रय कराया गया। उपमुख्यमंत्री ने किसान के साथ मिलकर धान का तौल भी किया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा। महराजपुर उपार्जन केंद्र में महराजपुर, कांपा, जीताटोला और डगनिया मिलाकर कुल 769 पंजीकृत किसान शामिल हैं।

उपमुख्यमंत्री ने किसानों से आत्मीय संवाद करते हुए उपार्जन केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, टोकन व्यवस्था और संपूर्ण खरीदी प्रक्रिया का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करते हुए किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनसे उन्हें लाभ, सुचारू व्यवस्था और समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा।

अंत में उन्होंने सभी किसानों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, उनके कल्याण और कृषि क्षेत्र की निरंतर प्रगति के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button