Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

कबड्डी विश्व कप की स्टार संजू देवी को सीएम की शुभकामनाएं

CM wishes Kabaddi World Cup star Sanju Devi

रायपुर। महिला कबड्डी विश्व कप में चमक बिखेरने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने संजू देवी के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि संजू की उपलब्धि महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है और इससे प्रदेश की बेटियों को खेल की दुनिया में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

इस भेट के दौरान संजू देवी ने अपनी संघर्षपूर्ण यात्रा, खेल अनुभव और आगे की योजनाओं पर मुख्यमंत्री से बातचीत की।

कोरबा जिले के ग्राम केराकछार की रहने वाली संजू देवी को महिला कबड्डी विश्व कप में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) का खिताब मिला। यह टूर्नामेंट 17 से 24 नवंबर तक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित हुआ था।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल, कोषाध्यक्ष सेवा राम साहू, पूर्व कोच अनुज प्रताप सिंह और वर्तमान कोच दिल कुमार राठौर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।