देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने दी पाक को ओवरफ्लाइट मंजूरी, फर्जी दावों पर लगाया विराम

भारत ने एक बार फिर मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए पड़ोसी देश श्रीलंका की मदद का रास्ता साफ किया। चक्रवात दित्वा से तबाह हुए श्रीलंका को राहत सामग्री भेजने के लिए पाकिस्तान ने सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे भारतीय हवाई क्षेत्र का उपयोग करने का अनुरोध किया था। अधिकारी बताते हैं कि भारत ने बिना किसी देरी के इस मानवीय मिशन को हरी झंडी दे दी और शाम 5:30 बजे तक पाकिस्तान को औपचारिक स्वीकृति भेज दी।

इस बीच पाकिस्तानी मीडिया में चल रही वे खबरें, जिनमें दावा किया गया कि भारत ने पाकिस्तान को उड़ान की अनुमति देने से मना किया, उन्हें भारतीय अधिकारियों ने पूरी तरह फर्जी और दुष्प्रचार बताया। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत सभी ओवरफ्लाइट अनुरोधों पर सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मानकों, सुरक्षा और तकनीकी प्रक्रियाओं के आधार पर ही निर्णय करता है—राजनीतिक विचारों पर नहीं।

चक्रवात के बाद श्रीलंका भीषण बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहा है, जिसमें अब तक 390 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे संकट में भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत 53 टन राहत सामग्री श्रीलंका भेजी है। इसमें आपातकालीन राशन, तंबू, तिरपाल, कंबल, स्वच्छता किट, दवाइयां, सर्जिकल उपकरण, मेडिकल टीमें, यूएसएआर टीम और आवश्यक सामग्री शामिल है। भारतीय नौसेना और वायुसेना ने राहत मिशन में अहम भूमिका निभाई है, जिससे संकट के समय दोनों देशों के मानवीय सहयोग की मिसाल कायम हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button