देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
5 लाख फेक जीमेल आईडी से बम की धमकियां! गूगल पर कसने वाला है पुलिस का शिकंजा

सरकारी दफ्तरों को उड़ाने की फर्जी धमकियों के पीछे छिपे सबसे बड़े साइबर नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। आधा मिलियन (5 लाख) से अधिक फर्जी जीमेल अकाउंट्स के जरिए पूरे देश की सुरक्षा व्यवस्था को पंगु बनाने की साजिश रची गई थी।
जांच एजेंसियों ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह को ध्वस्त किया है जो बड़े पैमाने पर फर्जी जीमेल अकाउंट बनाकर सुरक्षा एजेंसियों की नाक में दम कर रहा था। अब भारतीय पुलिस ने गूगल (Google) को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है और उसकी लचर वेरिफिकेशन पॉलिसी और सुरक्षा में खामियों को लेकर अधिकारियों से सख्त पूछताछ की तैयारी कर ली है।
टेक जायंट्स की सुरक्षा में इतनी बड़ी सेंध ने यह साबित कर दिया है कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को सिर्फ फर्जी अकाउंट्स के दम पर कैसे बंधक बनाया जा रहा था।



