देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

वेनेजुएला कार्रवाई पर ट्रंप का बड़ा दावा: “यह ऐतिहासिक सैन्य सफलता, दुनिया में हमारे जैसे हथियार किसी के पास नहीं”

वेनेजुएला पर की गई सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को पीठ थपथपाई है। ट्रंप ने इस ऑपरेशन को अमेरिका की असाधारण सैन्य क्षमता का उदाहरण बताते हुए कहा कि यह एक बेहद जटिल लेकिन पूरी तरह सफल मिशन था, जिसके लिए उन्हें लगातार धन्यवाद मिल रहे हैं।

ट्रंप के मुताबिक, इस कार्रवाई में 152 विमान शामिल थे और बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक जमीन पर तैनात थे। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी पक्ष का कोई नुकसान नहीं हुआ, जबकि दूसरी ओर भारी जानमाल की क्षति हुई। ट्रंप ने यह भी कहा कि सैनिकों को पहले से भनक लग गई थी कि हमला होने वाला है, फिर भी अमेरिकी सेना ने बिना किसी रुकावट के मिशन को अंजाम दिया।

ट्रंप ने कार्रवाई के दौरान वेनेजुएला में अचानक बिजली गुल होने का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त सिर्फ मोमबत्ती रखने वाले लोगों को ही कुछ दिखाई दे रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि मादुरो के समर्थन में नारे लगाने वाले लोग असल में पैसे लेकर ऐसा कर रहे थे। ट्रंप ने कट्टरपंथी और वामपंथी समूहों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमले से पहले ही छपे ‘मादुरो को आज़ाद करो’ जैसे पोस्टर इस बात का सबूत हैं कि यह सब एक सुनियोजित अभियान था।

अपने बयान में ट्रंप ने अमेरिकी हथियारों और सेना की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसके पास दुनिया की सबसे आधुनिक, सबसे ताकतवर और सबसे खतरनाक सैन्य शक्ति है। ट्रंप के शब्दों में, “कोई भी देश हमारे हथियारों की क्वालिटी या ताकत के आसपास भी नहीं है और कोई भी हमें हरा नहीं सकता।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button