OTT पर रियलिटी शोज का जलवा: 2025 में इन 8 शोज ने तोड़े व्यूअरशिप के रिकॉर्ड

OTT की दुनिया में 2025 रियलिटी शोज के नाम रहा। मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स मीडिया ने सालभर में सबसे ज्यादा देखे गए रियलिटी शोज की सूची जारी की है। इस लिस्ट में कुल 8 ऐसे शो शामिल हैं, जिनकी व्यूअरशिप 9.2 मिलियन से लेकर 20 मिलियन तक पहुंची। कॉमेडी, डांस, कुकिंग और कंट्रोवर्सी—हर फ्लेवर में दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिला।
अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ शो 28 दिनों तक चला और 9.2 मिलियन व्यूज बटोरने में कामयाब रहा। रौनक गुलिया और निशा मिश्रा विजेता बने, जबकि शिखर धवन ने मेंटर की भूमिका निभाई।
अमेजन प्राइम वीडियो का चर्चित शो ‘द ट्रेटर्स’ 9.3 मिलियन व्यूज के साथ लिस्ट में शामिल हुआ। करण जौहर की होस्टिंग में 10 एपिसोड वाले इस शो में 20 कंटेस्टेंट्स उतरे, जहां निकिता लूथर और उर्फी जावेद विजेता रहीं।
‘शार्क टैंक इंडिया 4’ ने सोनी लिव पर 10.3 मिलियन व्यूज हासिल किए। इस सीजन में अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, नमिता थापर समेत कई नामी शार्क्स नजर आए।
नेटफ्लिक्स का कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ 10.9 मिलियन व्यूज के साथ दर्शकों का फेवरेट बना। कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ने ठहाकों की बारिश कर दी।
अमेजन एमएक्स प्लेयर का डांस रियलिटी शो, जिसे विक्ड सनी और मनीषा रानी ने होस्ट किया, 11.1 मिलियन व्यूज तक पहुंचा। रेमो डिसूजा और मलाइका अरोड़ा जज रहे, जबकि शुभंकर गावड़े विजेता बने।
जियो हॉटस्टार पर ‘लाफ्टर शेफ सीजन 3’ ने 11.2 मिलियन व्यूज बटोरे। भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी की जोड़ी ने कुकिंग और कॉमेडी का अनोखा तड़का लगाया, जिसमें टीम कांता विजेता बनी।
अशनूर ग्रोवर की होस्टिंग वाला रियलिटी शो 12 मिलियन व्यूज के साथ टॉप पर रहा। 42 एपिसोड के इस शो में अर्जुन बिजलानी ने जीत हासिल की।
वहीं, जियो हॉटस्टार पर ही आया ‘बिग बॉस 19’—इस बार चलेगी घरवालों की सरकार—भी 12 मिलियन व्यूज के साथ छाया रहा। सलमान खान की मेजबानी में 106 दिनों तक चले इस शो के विजेता गौरव खन्ना बने।




