छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

भटगांव को मिली 30 करोड़ की सड़क सौगात, बीरपुर से केवरा तक बनेगी चौड़ी सड़क

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। लोक निर्माण विभाग ने सूरजपुर जिले में बीरपुर (एनएच-43) से केवरा तक करीब 18 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और पुलिया निर्माण के लिए 30.41 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है।

नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार यह निर्माण कार्य तय तकनीकी मानकों और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। परियोजना में सड़क चौड़ीकरण के साथ पुलिया निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, भूमि उपलब्धता, निविदा प्रक्रिया और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

इस सड़क परियोजना के पूरा होने से बीरपुर से केवरा तक आवागमन पहले से अधिक आसान और सुरक्षित होगा। ग्रामीण इलाकों को राष्ट्रीय राजमार्ग से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे व्यापार, परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच मजबूत होगी। साथ ही क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर सड़क सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि विकास का लाभ हर वर्ग तक पहुंचे। भटगांव क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम जारी है और आगे भी इसी तरह विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button