PM Modi's emphasis on free trade agreement with EU, a major indication of economic direction ahead of Budget session

19,800 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर सवाल: क्या चुनावी साल में विकास या राजनीतिक स्टंट?

31 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कई बड़े विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान करीब 19,800 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए गए, जिसमें बिजली, परिवहन, रेलवे, शहरी विकास, जल संसाधन और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने कोंबा स्थित सम्राट सम्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया, जिसमें दुर्लभ जैन कलाकृतियों और पांडुलिपियों को प्रदर्शित किया गया है। इसी दिन साणंद में 3,300 करोड़ रुपये की लागत से बने सेमीकंडक्टर प्लांट का भी उद्घाटन किया गया, जो रोजाना लगभग 60 लाख चिप्स बनाने की क्षमता रखता है।

सरकार ने इसे भारत के टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बड़ी छलांग बताया है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 38,949 घरों का वितरण भी किया गया।

हालांकि, इतने बड़े प्रोजेक्ट्स के ऐलान के बीच विपक्ष ने इसे चुनावी रणनीति करार दिया है और सवाल उठाए हैं कि क्या ये योजनाएं वास्तव में जमीन पर उतनी ही तेजी से लागू होंगी जितनी तेजी से उनका प्रचार किया जा रहा है।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18537

Leave a Reply