Rural bus service becomes a lifeline: Now the journey on foot is over, easy access from the village directly to Ambikapur

ग्रामीण बस सेवा बनी जीवनरेखा: अब पैदल सफर खत्म, गांव से सीधे अंबिकापुर तक आसान पहुंच

रायपुर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना अब वनांचल और दूरस्थ इलाकों के ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बनकर उभर रही है। सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के ससौली और छिरोपारा गांवों में रहने वाले लोगों की जिंदगी इस योजना से काफी आसान हो गई है।

पहले जहां ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए 8 से 10 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता था, वहीं अब यह परेशानी पूरी तरह खत्म हो चुकी है। बस पकड़ने के लिए लंबा इंतजार और कई बार छूट जाने की समस्या भी अब अतीत बन गई है।

‘अंबिकापुर-कोरांधा-उरदरा’ मार्ग पर शुरू हुई बस सेवा गांव के नजदीक से गुजर रही है, जिससे लोग आसानी से जिला मुख्यालय पहुंचकर अपने काम समय पर निपटा पा रहे हैं। सबसे बड़ी राहत यह है कि अब वे उसी दिन सुरक्षित अपने घर भी लौट आते हैं।

इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा बुजुर्गों, महिलाओं और छात्रों को मिला है, जिनके लिए आवागमन पहले बेहद कठिन था। ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना ने न केवल समय और मेहनत बचाई है, बल्कि आर्थिक बोझ भी कम किया है।

क्षेत्र के लोगों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए इसे ग्रामीण विकास और कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18504

Leave a Reply