- सरकार 1 फरवरी यानी शुक्रवार को आम बजट नहीं बल्कि अंतरिम बजट ही पेश करेगी.
- पूर्ण बजट पेश करने की खबरों को वित्त मंत्रालय ने खारिज कर दिया है.
- इससे पहले, खबरें आ रही थी शुक्रवार को मोदी सरकार जो बजट पेश करेगी वह आम बजट 2019-20 होगा.
- आम बजट होने का मतलब है कि पूरे साल भर के लिए सरकार अपना लेखा-जोखा पेश करेगी.
- वित्त मंत्रालय के मुताबिक, यह वोट ऑन अकाउंट ही होगा.
- लेकिन, सुविधा के अनुसार इसे अंतरिम बजट या आम बजट दोनों कहा जा सकता है.
- सूत्रों की मानें तो यह भी कहा जा रहा है कि सरकार इस बार बजट डॉक्यूमेंट्स में अंतरिम शब्द का इस्तेमाल नहीं करेगी.
शुक्रवार को आम बजट नहीं, अंतरिम बजट ही पेश करेगी मोदी सरकार










